राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल पर हथुआ- पंचदेवरी खण्ड के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री ए.के.शुक्ला 26 दिसम्बर, 2022 को इस नव विद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण करेंगे तथा स्पीड ट्रायल किया जायेगा। रेल प्रशासन की आम जन से अपील है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव विद्युतीकृत रेलपथ पर न जांय और न ही अपने पशुओं को रेल पथ पर जाने दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग