राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/दिघवारा (सारण)। जिला व सोनपुर प्रखंड सह अंचल प्रशासन के निर्देशानुसार इन दिनों शराबबंदी से संबंधित जागरुकता अभियान विभिन्न पंचायतों के गांवों में घर कर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व कर्मचारी गिरिधर गोपाल सिंह के द्वारा डुमरी बुजुर्ग व नयागांव पंचायतों के वार्ड संख्या 9, 10 और 11 में घर-घर जाकर शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई जा रही है। वहीं लोगों से शराब के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों को बताया जा रहा है। इस दौरान श्री सिंह के द्वारा लोगों से शराब पीने और बेचने वालों की जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने बताया कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी ने जाएगी। इसमें ग्रामीणों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग