- सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग
- “दैनकी समाज जागरण”
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। भागवतपुर पंचायत के समाजसेवी व पूर्व बीडीसी प्रत्याशी आशा अर्जुन ने किसानों के एक महत्वपूर्ण समस्या को लेकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि किसान वर्तमान में एक गम्भीर समस्या से जूझ रहे हैं। नीलगाय उनके लिए आतंक जैसा साबित हो रहा है। वे समय पर महंगे दर पर खाद-बीज खरीद कर खेती कर रहे हैं। परंतु जैसे ही फसल उगता है तभी से नीलगाय काफी संख्या में नुकसान पहुंचा रहे हैं। नीलगायों की संख्या अत्यधिक होने से किसान परेशान हो गए हैं। किसानों से बात करने पर लगा की नीलगाय के आतंक से किसान भयभीत है जिससे मनचाहा खेती नहीं कर पा रहें हैं। युवा नेत्री ने सरकार से मांग की है कि नीलगाय के द्वारा क्षति की गई फसल को भी अनुदान से लाभान्वित की जाय जिससे किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके। उन्होंने आगे कहा कि वनविभाग को नीलगाय को नियंत्रित करने के लिए एक ठोस कदम उठाने की जरूरत है जिससे किसान भयमुक्त होकर खेती कर सकें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग