राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से तरैया पुलिस ने गश्ती के दौरान शराब के नशे में हल्ला- हंगामा कर रहे दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी तरैया गांव का रामबाबू भगत एवं लौवां गांव का चंदन कुमार है, जो कि शराब के नशे में सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहे थे। जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस गश्ती टीम द्वारा दोनों को पकड़ कर जब ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से उनकी जांच की तो उनके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों नशेड़ियों को जुर्माने के लिए सोमवार को छपरा कोर्ट भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग