संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बनियापुर गैस गोदाम के पास बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गए।जख्मी दोनों युवक की पहचान धनाव बौराई टोला निवासी हीरालाल साह एवम छोटू साह के रूप में हुई है।जहाँ दोनों को स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल बनियापुर पहुचाया गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को शाम चार बजे पल्सर सवार दो व्यक्ति धनाव से बनियापुर जा रहे थे।तभी बनियापुर गैस गोदाम के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दिए।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछलकर बीच सड़क पर गिर गए।गिरने के साथ ही दोनों अचेत हो गए।तबतक अगल बगल से लोग वहाँ पहुंचे तथा दोनों को उठाया।जहाँ हीरालाल साह की स्थिति गम्भीर थी एवम उनके माथे में चोट लगा था।आनन फानन में लोगों ने रेफरल अस्पताल बनियापुर में ले जाया गया।हालांकि दोनों शराब के नशे में थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग