राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। डाकबंगला चौंक के पास रूपए निकासी के दौरान एटीएम में मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड की हेराफेरी कर 33 हजार 5 सौ रुपए की निकासी कर ली। मामले में कवलपुरा पंचायत के मठिया गांव निवासी देवनारायण शर्मा ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना डाकबंगला चौंक के पास चंदन किराना स्टोर के पास भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम की है। पीड़ित ने कहा है कि वह बीमारी हैं उसी के चलते अपने भतीजे को एटीएम से रुपए की निकासी के लिए भेजा। जहां पहले से अज्ञात व्यक्ति खड़ा था। रुपए की निकासी नहीं होने पर उसने राशि निकालने की बात कह हेराफेरी कर एटीएम अपने हाथ में ले लिया और दूसरा एटीएम भतीजे के हाथ में दे दिया। वही थोड़ी ही देर में उसके खाते से 33500 रूपये निकाल लिया गया। मामले में थाना पुलिस प्राथमिक दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग