- जख्मी के भाई ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अज्ञात चालक को किया आरोपित
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना जनता बाजार-सहाजितपुर मार्ग पर सहाजितपुर बाजार के समीप की बताई जाती है। जख्मी व्यक्ति का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। मामले की प्राथमिकी जनता- बाजार थाना क्षेत्र के जगतपुर तरवारा निवासी सगीर अहमद ने सहाजितपुर थाने में दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात चालक को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने बताया है कि मेरा भाई असलम अपनी बाइक से छपरा जा रहा था। तभी सहाजितपुर बाजार से थोड़ी दूर पहले एक चार चक्का वाहन ने धक्का मार दिया।जिसमें मेरे भाई के सर में गम्भीर चोट लगी और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिये भगवानपुर पीएचसी ले जाया गया। जहाँ से बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। वहाँ भी संतोषजनक इलाज नही होने पर गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अज्ञात चालक के खोज में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग