- मशरक की बेटी को दिल्ली स्टेट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। दिल्ली स्टेट पेनकॉक साइलेंट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शनिवार को मशरक की 15 वर्षीय बेटी निकिता सिंह ने गोल्ड मेडल झटक अपने नाम किया।टेकल सेल्फ डिफेंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सारण के मशरक प्रखंड के दुरगौली पंचायत अन्तर्गत दुरगौली चकियाॅ गांव निवासी आनंद सिंह की15 वर्षीय पुत्री निकिता सिंह ने अपने आयु वर्ग के अलग अलग स्पर्धा में दो गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर धमाल मचा दिया है।परिजनों के साथ दिल्ली रहने वाली निकिता के इस गौरव पूर्ण जीत पर पूरे सारण जिला सहित गांव एवं पूरे प्रखण्ड में हर्ष का माहौल है। परिजनों सहित मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक जयराम पाण्डेय, उपमुखिया पंकज सिंह,अधिवक्ता दूधनाथ सिंह एवं समस्त खेल प्रेमी ने निकिता सिंह के जीत दर्ज करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।वही दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह ने पूरे गाँव मे लड्डू वितरण कर सभी का मुँह मीठा कराया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग