राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में तीन मोहानी से नदी के तरफ जाने वाली सड़क पर दोनो तरफ से नाला का निर्माण अमान्य ढंग से कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी मिलने के अनुसार रामपुर पंचायत के कुछ वार्ड सदस्यों का कहना हैं कि रामपुर पंचायत के पंचायत सचिव अनिल कुमार शर्मा और मुखिया निर्मला देवी, प्रतिनिधि दिनेश कुमार राय द्वारा नाला निचे से दस इंच के बदले पांच इंच लम्बा करके बनाया जा रहा हैं। जो कि मानक के अनुसार सही नहीं है। और वार्ड सदस्यों का ये भी कहना है कि पंचायत में कोई भी काम होता हैं तो मुखिया प्रतिनिधि और पंचायत सचिव द्वारा सही जानकारी नहीं दिया जाता है। और कॉल करने पर सचिव साहब का मोबाइल काफी समय बंद बताता है। ओ कब पंचायत भवन आते हैं और कब नहीं आते हैं इसकी जानकारी सिर्फ और सिर्फ मुखिया प्रतिनिधि जी को ही पता रहता हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग