राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मशरक नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। आज बुधवार को हैं चुनाव में 19832 मतदाता मतदान कर अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनेंगे। मतदान के लिए 16 वार्ड में 29 मतदान केंद्र बनाएं गये हैं। सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मी और पोलिंग पार्टी रवाना कर दिए गए थें वही मंगलवार को बूथों के लिए ईवीएम भी भेज दिए गए। मौके पर चुनाव प्रेक्षक विपिन कुमार, चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह भूमी सुधार उप समाहर्ता रवि शंकर शर्मा, बीडीओ मो आसिफ,सीओ रविशंकर पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह भूमी सुधार उप समाहर्ता रवि शंकर शर्मा ने बताया कि बूथों पर पोलिंग पार्टी को भेज दिया गया है सभी मतदान केंद्र पर प्रयाप्त संख्या में में फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है कही भी किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तैनात हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग