राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मशरक,आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची में नाम की जानकारी नहीं होने या कहां बनेगा। इन सारी दिक्कतों को देखते हुए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने का काउंटर खोला गया। अब उसका असर दिखने लगा है। कार्ड बनवाने वालों की लाइन लग रही है। साथ ही ग्रामीण इलाकों से भी कार्ड बनवाने को लोग पहले की तुलना में अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ एस के विधार्थी ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत सूची में नाम दर्ज होने के बाद भी कई लोगों को यही नहीं पता था कि गोल्डन कार्ड कब, कहां और कैसे बनेगा। इसके लिए उन्हें घर से लेकर ब्लॉक तक का चक्कर लगाना पड़ रहा था। अब इन दिक्कतों को दूर कर दिया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में एक काउंटर खोल दिया गया है। वही उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लक्ष्य खासकर निम्न और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को महंगे मेडिकल बिल से निजात दिलाना इस योजना के दायरें में गरीब, वंचित ग्रामीण परिवार और शहरी श्रमिकों को इस श्रेणियों को रखा गया है। जिसमें प्रत्येक परिवार को सलाना पांच लाख रूपये दी गई है जिसका सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेश इलाज करा सकेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग