राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में बतख मरने के विवाद में मारपीट में घायल सलमा बेगम पति सलामुद्दीन के तरफ से मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दर्ज प्राथमिकी में सलमा बेगम ने मंगलवार को बताया कि मेरे पट्टीदार मुस्ताक अली बतख मरने के सवाल पर हम लोगों से झगड़ा करने चले आएं और गाली गलौज करने लगें मामले में थाना पुलिस ने पहुंच मामले में शांति व्यवस्था कायम किया। फिर 24 दिसम्बर को पट्टीदार अपने संबंधी अनवर अली, इस्माइल अली गांव शीतलपट्टी तरैया निवासी के साथ आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे और पाइप से मारपीट करने लगें जिसमें वह और उसी के घर के कलामुदीन, शहाबुद्दीन घायल हो गई। मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग