राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मशरक प्रखंड के दुरगौली पंचायत के दुरगौली चकिया गांव निवासी आनंद सिंह की 15 वर्षीय पुत्री निकिता सिंह के दिल्ली में मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम रौशन करने की खुशी में मंगलवार को पंचायत के मुखिया सत्येन्द्र सिंह ने गांव वालों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया वही ग्रामीणों के निकिता सिंह के दरवाजे पहुंच परिजनों को भी मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और बधाई दी। मौके पर मुखिया सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि हमारे पंचायत की लड़की ने गांव समेत जिले का नाम रौशन किया है यह गर्व की बात है। वही आपकों बता दें कि दुरगौली चकियाॅ गांव निवासी आनंद सिंह की 15 वर्षीय पुत्री निकिता सिंह ने अपने आयु वर्ग के अलग अलग स्पर्धा में दो गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर धमाका किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग