राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत के स्वच्छ सर्वेक्षण जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत वार्डों में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। मकसद एक ही कि लोगों को जागरूक होने पर स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत को सर्वोच्च स्थान मिल सके।नुक्कड़ नाटक के द्वारा विभिन्न वार्डों में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दे नगर पंचायत वासियों को जागरूक किया जा रहा है।नुक्कड़ नाटक मंडली समृद्धि इंटरप्राइजेज पटना के कलाकारों ने नगर पंचायत के सियरभुक्का गांव में बुधवार को घूम घूम कर डस्ट बिन का प्रयोग करने,कूड़ा कचड़ा इधर उधर नहीं फेंकने को ले नाटक व गीत संगीत एवं नृत्य के माध्यम से नगर पंचायत वासियो को जागरूक कर रहे हैं। नगर के लोगों में स्वच्छता का भाव उत्पन्न होने पर नगर पंचायत न केवल साफ रहेगा बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी नगरवासियों को मुक्ति मिलेगी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया गया कि घरों के आसपास गंदगी रहने से बीमारियां पनपती हैं। बीमारियों से बचना है तो हमें अपने घरों तथा आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। वहीं रोचक ढंग से नाटक कार्यक्रम को लेकर देखने वालों की काफी भीड़ लगी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग