राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत चुनाव में बुधवार को मतदाताओं में रूपये बाटने की सुचना पर बड़ी मुसहर टोली गांव के पास पूर्व उप प्रमुख ललन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। वही इस घटना का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मौके पर विडियो में मुख्य पार्षद पद प्रत्याशी नलीन कुमार उर्फ जेपी के द्वारा पुलिस को बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मतदान के लिए जा रहे मतदाताओं के बीच रूपये बाट रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य पार्षद प्रत्याशी के लिए पूर्व उप प्रमुख द्वारा चुनाव के दिन रुपया बांटा जा रहा था। सूचना के अनुसार पुलिस ने नकदी भी जब्त किया है। लेकिन इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस एवं निर्वाची पदाधिकारी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग