राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। चाँदसी सेवा सदन में इलाज कराने गयी महिला की मंगलवार को मौत हो गयी। मृतक महिला का नाम 25 वर्षीय प्रियंका देवी बताया जा रहा है। जहाँ महिला के पति धर्मेंद्र राम नें अमनौर थाना में एक लिखित आवेदन दिया है जिसमे इन्होने लिखा है की मेरी पत्नी के पेट में दर्द होने पर डॉ सुभाष कुमार राय के क्लिनिक में गया जहाँ इलाज शुरू हो गया। लेकिन ज़ब मै अपनी पत्नी से मिलने 12 बजे क्लिनिक में पहुंचा तो डॉ साहब के द्वारा मुझे बताया गया की आपकी पत्नी ठीक है आप अभी बाहर बैठिये अंदर इलाज चल रहा है। जबकि डॉ साहब से बार बार कहने के बाद भी इन्होने रेफर नहीं किया और इनका स्टॉफ झूठा आश्वासन दिया की आपकी पत्नी ठीक है। वहीं परिजन नें डॉ साहब पर यह आरोप लगाया की प्रियंका देवी को रेफर नहीं करने से मौत हो गयी है। जिसके बाद मृतिका के पति द्वारा अमनौर पुलिस को इसकी सुचना दिया। वहीं सूचना मिलते ही अमनौर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी मौक़े पर पहुँचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोसमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इधर डॉ समेत उनके सभी स्टॉफ क्लिनिक छोड़कर भाग गये है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग