पतंजलि योग समिति ने गड़खा में औषधिय पौधे का किया वितरण
गड़खा(सारण)। प्रखंड के पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान के तत्वाधान में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी शैलेश कुमार यादव ने किया। इस मौके पर आम लोगों के बीच औषधीय गुण वाले पौधा का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही औषधीय पौधे एवं जड़ी-बूटी की उपयोगिता को लेकर जागरूक किया गया। वहीं औषधीय पौधारोपण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भौतिकवादी व्यवस्था में लोग गंभीर बीमारियों के चपेट में आ रहे है। जिसे पारंपरिक औषधीय जड़ी-बूटी से भी समाधान किया जा सकता है। इस मौके पर सुभाष कुमार ठाकुर, दीपक कुमार पासवान, सोनू कुमार, शुभम कुमार, नवरूप रंजन, सुरेश सिंह सविता देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग