राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। धनंजय सिंह हत्या कांड में छह माह से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त को बनियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुदर्शन सिंह उर्फ गुदरी सिंह है। जिनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के पिरौटा से हुई है।मालूम हो कि गत 13 जून को पिठौरी तख्त निवासी व जदयू नेता मुन्ना कुमार सिंह के छोटे भाई 27 वर्षीय धनंजय सिंह की हत्या बरछी घोंप कर कर दी गई थी।जिस मामले में पड़ोस के ही आठ लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें पांच लोगों की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है।मृतक के भाई मुन्ना कुमार सिंह के फर्दबयान पर गत 14 जून को बनियापुर थाने में कांड संख्या 300/22 दर्ज की गई थी। जिसके बाद से पुलिस लगातार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी है। इधर एससी/एसटी एक्ट में भी महीनों से फरार चल रहे कांड के एक अन्य नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
फ़ोटो(मृतक का फाइल फोटो)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग