राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत के वार्ड 16 में वार्ड पार्षद पद की लड़ाई में दुर्गावती देवी ने पति राजकिशोर राय को हराया। दुर्गावती देवी ने जहा 341 मत प्राप्त कर चुनाव जीता वही पति राजकिशोर राय को महज 4 मत ही मिले। दूसरे स्थान पर 107 मत लेकर आकाश भगत रहे। बताते चले कि इस वार्ड से कुल 6 उम्मीदवार में चार पुरुष एवम दो महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे । इस रोचक लड़ाई की चर्चा शनिवार को पूरे नगर पंचायत में थी।वही मशरक नगर पंचायत के वार्ड 3 में प्रत्याशी प्रभावती देवी के मौत के बाद चुनाव स्थगित हो गया था। अब इस वार्ड के लोगो को अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए नए तिथि के घोषणा का इंतजार करना होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग