राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद का शनिवार को महावीर चौंक पर भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने नव निर्वाचित मुख्य पार्षद सोहन महतो को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर नगर पंचायत के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद प्रत्याशी सोहन महतो ने बताया कि नगर पंचायत की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपार वोट देकर जीत दर्ज कराया है हम उनके आजीवन कर्जदार है।वही वे मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित है। मौके पर दर्जनों प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित रहे। वही भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि सोहन महतो की जीत मशरक की जीत है। यहां की जनता ने भ्रष्टाचार और डर के खिलाफ उपर उठकर सोहन महतो को जिताकर दिखा दिया कि जनता सर्वोपरि है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग