- मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा का है।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 47 पीस अंग्रेजी फ्रूटी शराब एवं 60 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के शेखपुरा का है। गिरफ्तार अभियुक्त बनियापुर थाना क्षेत्र के धनुपुर निवासी संजीव ठाकुर है। एसआई उदय शंकर प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि सूचना मिली शेखपुरा स्थित राशन गोदाम में संजीव ठाकुर द्वारा शराब को छुपाकर रखा गया है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। वही गोदाम की तलाशी के दौरान अंग्रेजी और देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग