- अंचलाधिकारी ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक को नामजद कर किया करवाई की मांग।
- सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचलाधिकारी के सरकारी मोबाईल नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से 15 लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग की गई।जिस मामले में अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बनियापुर थाने में उक्त मोबाइल नंबर के धारक को आरोपित कर कारवाई की मांग की है।दर्ज प्राथमिकी में अंचलाधिकारी ने बताया है कि गत 02 और 03 जनवरी को अलग-अलग समय पर अज्ञात नंबर के धारक द्वारा सरकारी नंबर के व्हाट्सएप पर 15 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई एवं नही देने पर सीओ गिरी छुड़ाने की धमकी दी गई।दर्ज प्राथमिकी में सीओ ने आशंका जताई है कि इस घटना से स्पष्ठ होता है कि मेरे साथ किसी प्रकार की अनहोनी हो सकती है।अतः उक्त मोबाइल नंबर के धारक पर आवश्यक कारवाई की जाय।इधर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग