राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव निवासी की बाइक तिलक समारोह फुटानीगंज रोड फरदहिया गांव में चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में थाना पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी दर्ज प्राथमिकी में डुमरसन गांव निवासी श्री राम पंडित पिता गौतम पंडित ने बताया कि वह अपनी बाइक तिलक समारोह में फुटानीगंज रोड फरदहिया गांव में महथ राय के यहा गये थें। वहीं पर बाइक खड़ा कर तिलक समारोह में भोज खाने गये और जब वापस आए तो देखा कि बाइक अपनी जगह पर नही है। काफी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चल पाया। मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन