राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव निवासी आलोक कुमार पिता स्व उमा राय से कोरोना वैक्सीन के मोबाईल पर ओटीपी से जालसाजी करने का मामला सामने आया है उनके द्वारा थाना पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर कहा है कि उनका खाता एयरटेल पेमेंट बैंक में है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई, जिसने स्वयं को कोरोना वैक्सीन का अधिकारी बताया और बातों में फंसा कर ओटीपी पूछ लिया । जिसके बाद उनके खाते से 38 हजार दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए ।पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने लिखित शिकायत पत्र मशरक थाना पुलिस को सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने यह भी जानकारी दी है कि जिस मोबाइल नम्बर से हेराफेरी की गई है उनकी जानकारी उसके द्वारा दी गई है। मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन