राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के सलेमपुर में आयोजित मेडिकल कैम्प में कड़ाके की ठंड के बीच एक सौ से अधिक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। रामकृष्ण मिशन आश्रम शाखा सलेमपुर के परिसर में आयोजित मासिक मेडिकल कैम्प में छपरा के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन, डॉ बिनोद सिंह तथा डॉ अमित तिवारी के अलावा महिला चिकित्सक डॉ अनिमा सिंह तथा डॉ एकता कुमारी ने मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की तथा मरीजों के बीच मुफ्त दवा आदि वितरित किया। शिविर में छपरा रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानन्द जी महाराज, लालबाबू सिंह।शिक्षक। तथा पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन