- अगले एक-दो दिनों में पछुआ हवा की बढ़ेगी रफ्तार। ठंड से राहत मिलने की अभी उम्मीद नहीं।
- तेलहनी और दलहनी फसलों के लिये पछुआ हवा लाभदायक।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सर्द पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में आई गिरावट के साथ-साथ कनकनी बढ़ने और ठंड में इजाफा होने से लोगो की मुश्किले बढ़ गई है।खासकर छोटे बच्चों में ठंड लगने की आशंका से अभिभावक चिंतित दिख रहे है।हालांकि ठंड के प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अगामी 10 जनवरी तक के लिये वर्ग एक से आठ तक के छात्रो का पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया है।जबकि ऊपर की कक्षाओं के समय मे फेर-बदल किया गया है।जिससे अभिभावकों और छात्र/छात्राओ को काफी हद तक राहत मिली है।इधर मौसम विभाग द्वारा अगले एक-दो दिनों में पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने से और अधिक ठंड बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है।वही किसान भाई पछुआ हवा चलने से काफी उत्साहित है।अनुभवी किसानो ने बताया की पछुआ हवा चलने से खासकर दलहनी और तेलहनी फसलो को काफी लाभ मिलेगा।पछुआ हवा के कारण लाही का प्रभाव सरसो के पौधों पर बेअसर रहेगा।वही अरहर के पौधों में भी फूल लग रहे है।ऐसे में पछुआ हवा चलने से पौधों में ज्यादा से ज्यादा फूल लगेंगे जो स्वस्थ्य रहेंगे।जबकि तापमान में गिरावट और कुहासे की वजह से आलू के पौधों में झुलसा रोग बढ़ने की बात कही जा रही है।
फ़ोटो(खेतों में लहलहाती सरसों की फसल)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग