- बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया मिर्जापुर का मामला।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने छह लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के खाकी मठिया मिर्जापुर का है।गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय मोहन राउत है।एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि सूचना मिली कि मिर्जापुर में मोहन राउत अपने घर में शराब रख विक्री कर रहे है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।वही तलाशी के दौरान घर के आंगन में रखे छह लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।मालूम हो कि एक पखवाड़े पूर्व जिले के कई प्रखंडो में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत हुई थी।बावजूद इसके शराब के विक्री करने वाले धंधेबाजों और शराब सेवन करने वाले लोगों पर कोई असर नही दिख रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग