राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा महाराजगंज जिले के महाराजगंज- मशरक रेल खण्ड पर किमी सं- 25/6-7 पर मलमलिया स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 12 सी पर लगने वाले ट्रैफिक जाम के निवारण एवं ट्रेनों के सुगम परिचालन हेतु सड़क उपरिगामी पुल का निर्माण पूर्ण हो गया है। इस नव निर्मित सड़क उपरिगामी पुल का उद्घाटन कल 07 जनवरी, 2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे महाराजगंज के मलमलिया रेलवे क्रासिंग पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा फलक अनावरण द्वारा किया जायगा। इस उदघाटन समारोह में माननीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के निर्माण विभाग एवं वाराणसी मंडल के रेल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग