राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों को तीव्रगामी सुविधा उपलब्ध कराने एवं आधारभूत संरचनाओ में वृद्धि एव विस्तार के प्रति कृत संकल्प है। इसी में क्रम वाराणसी मंडल के विभिन्न खंडों पर दोहरीकरण एव विधुतीकरण का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। छपरा- बलिया रेल खंड पर भी दोहरीकरण एव विद्युतीकरण का तेजी से चल रहा है। दोहरीकरण के क्रम इस खण्ड पर स्थित रेवती स्टेशन को आई. बी.एस. (lntermediate Block Station) बनाया गया है। रेवती स्टेशन को हाल्ट स्टेशन नहीं बनाया गया है। रेवती स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधा मे कोई कमी नही की गई है। रेवती स्टेशन पर पहले की तरह जितनी यात्री गाडियां का स्टॉपेज था उन्हें भी यथावत रखा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग