राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के परौना गांव में बिना जमीन बंटवारे के ही बांसवाड़ी से बांस काटने की विवाद में दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के शैलेश कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें अपने पट्टीदार रंजन कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह, पूजा देवी और काजल कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि आरोपीगन बिना जमीन बटवाड़ा के ही बांसकोठी से बांस काट रहे थे। जब वह पूछने के लिए गए तो उसी समय रंजन कुमार सिंह अपने कमर से देशी कट्टा निकालकर उनके सिर पर तान दिया और बोला कि चला जाओ यहां से नहीं तो जान से मार दूंगा, विरोध करने पर आरोपी ने देशी कट्टा के बट से उनके सिर पर मार दिया जिससे वह जमीन पर गिर गए। तब तक आरोपी जान मारने की नियत से उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पीड़ित के पिता और मां दौड़ कर आई तो उन्हें भी अन्य आरोपियों ने मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने गले से सोने की चेन और बाइक का चाबी निकाल लिया। पुलिस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग