राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें एक व्यक्ति को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में फेनहरा बिंद टोली के कुसुम देवी तथा धामा परसा के राजनाथ मांझी शामिल है। घायल दोनों व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वही प्राथमिक उपचार के बाद राजनाथ मांझी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग