- जख्मी के फर्दबयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी,16 लोगों को किया नामजद।
- मामला बनियापुर थान क्षेत्र के पिठौरी का।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई।जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव का है।जख्मी विकास कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है।जहाँ भगवान बाजार पुलिस को दिए फर्दबयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें पीड़ित ने एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने घर पर था।तभी पूर्व के मुकदमा को सुलह करने के विवाद को लेकर गांव में ही जितेंद्र सिंह,धर्मेंद्र सिंह,नंदन सिंह,नवनीत सिंह सहित 16 लोग एक राय हो कर लाठी-डंडे,भाला-फरसा आदि धारदार हथियार से लैस होकर आये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिए।बचाव में मेरा भाई रंजन कुमार सिंह आया तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिए और मेरे घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए सूटकेस में रखे 15 हजार रुपये नकद और गहने निकाल कर फरार हो गए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग