- दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।जिसमें दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति जख्मी हो गए।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मौजेगोवा का है।दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी शांति देवी ने दर्ज कराई है।जिसमें गांव के ही पंकज पांडेय को नामजद कर अपने पोते सुमित कुमार पांडेय को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी पंकज कुमार पांडेय ने दर्ज कराई है।जिसमें सुमित कुमार,रिंकू देवी सहित तीन अज्ञात को नामजद कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग