राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-6 में आग लगने से पलानी जलकर राख होने का मामला शुक्रवार को सामने आया। वही आग लगने से पलानी जलकर राख हो गई है जिसमें पलानी समेत पलानी में रखें कपड़े, बिछावन और खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड पीड़ित सुरेन्द्र कुमार महंतों पिता रामपत महंतों ने बताया कि पलानी में एकाएक आग की लपटें उठने लगी सभी लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पलानी समेत सब कुछ जलाकर राख कर दिया। अग्निकांड पीड़ित ने बताया कि आग से खाने पीने और कपड़ा भी जलकर राख हो गया है जिसके कारण उसके सामने आर्थिक तंगी की स्थिति आ गई है। मामले में सीओ को एक सहायता पत्र दिया गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग