- पीड़िता के फर्दबयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी,पांच लोगों को किया नामजद।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने पिता-पुत्री को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर का है।पीड़िता संजू देवी के फर्दबयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि अपने दरबाजे पर बैठी थी।तभी जमीनी विवाद को लेकर बगल के ही कृष्णा शर्मा, मालती देवी, धीरज शर्मा, अनिल शर्मा एवं पुष्पा देवी एक राय होकर दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर रॉड एवं डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया।बचाव में मेरे पिता सुदामा शर्मा आये तो नामजदों ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तो बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग