अर्जुन सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा सिटी (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या-13020 के छपरा जंक्शन पर आगमन के पश्चात निगरानी व चेकिंग के दौरान कोच संख्या D-2 के गैलरी में रखे दो पिट्ठू बैग को बरामद किया. तलाशी के दौरान उसमें से कुल 03 बोतल एव 189 अदद टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसकी कुल कीमत 23700 रुपये बतायी गई है. इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त ट्रेन में छापेमारी कर लावारिस स्थिति में दो पिट्ठू बैग बरामद किया गया है, जिसे किसी ने अपना होना नहीं बताया. तब बैग को उतार कर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. उक्त मामले में शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक विनोद कुमार, सिटी अमित कुमार त्रिपाठी, एएसआई जय प्रकाश सिंह, डीजीपी विमल कुमार सिंह, महिला सिपाही विमला कुमारी सहित अन्य शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग