राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के युवको के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवक गभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शनिवार की सुबह करीब दस बजे की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहड़ा गांव निवासी आयरन कुमार सिंह अपने घर से कोचिंग में जा रहे थे इसी दौरान कोहड़ा पोखरा पर पहले से बैठे पिलुई गांव के कुछ युवको ने उनको पकड़ मारपीट करने लगें। जिसमे आयरन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद जख्मी युवक का उपचार एकमा पीएसची में चल रहा है। जख्मी युवक आयरन के फर्द बयान पर पिलुई गांव के अरवण कुमार सहित पांच लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिक दर्ज कराई गई है। घटना का कारण पूर्व में दशहरा मेला के दौरान किसी बात विवाद को लेकर बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग