राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बंद घर में चोरी के साथ लगातार घर आंगन एवं शादी समारोह ,बाजार से बाइक चोरी की घटना बढ़ी है। जिससे आमलोग काफी परेशान है, वही शनिवार की रात मशरक थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर मुख्य सड़क से तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे रिटायर्ड फौजी की बाइक चोरी हो गई जबकि शिक्षक पिंटू रंजन की बाइक उनके घर के अहाते से बाइक लिफ्टर उठा ले गए। पिछले एक सप्ताह में चार बाइक चोरी हुई जबकि तीन बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखो रुपए का सामान लेकर चंपत हो गए।ग्रामीण इसकी लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस से की है किंतु पुलिस का सहयोग नही मिल पा रहा है । मशरक थानाध्यक्ष से चोरी की बढ़ती घटना को लेकर पूछे जाने के लिए संपर्क नही हो सका । बताते चले की शराब कांड के बाद से मशरक में एस आई टी के पुअनि प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत है। इधर मशरक थाना के द्वारा ग्रामीणों से संपर्क के लिए बना वाट्सअप ग्रुप साइबर सेनानी भी सिर्फ एडमिन के लिए किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली घटना की त्वरित सूचना ग्रामीण साइबर वाट्सएप ग्रुप में नही दे पा रहे है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग