राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)।मशरक थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से 4 बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पहले मामले में दुरगौली चकिया गांव के शम्भू नाथ सिंह पिता स्व धूपनाथ सिंह की ग्लैमर बाइक बीआर 04वाई 3043 रामघाट गांव में तिलक समारोह से चोरी कर ली गई। वही दूसरे में सेमरी गांव निवासी शिक्षक पिंटू रंजन की बाइक बीआर 01 सीएस 6166 उनके आवासीय परिसर से लोहे का जंजीर काट चोरी कर ली गई है। तीसरे में धवरी गोपाल गांव में नाजिम अंसारी पिता स्व महबूब मियां की बजाज सीटी बीआर 04एई 3146 चोरी कर ली गई। वही चौथे में मशरक मेला बाजार में सब्जी खरीदने आए इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी विरू कुमार महंतों पिता राजबल्भ महंतों की बाइक बीआर 04एसी 8735 चोरी कर ली गई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग