- चालक और गाड़ी मालिक को आरोपित कर सीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने पेट्रोलिंग के दौरान वगैर वैध चालान के बालू लदे दस चक्का ट्रक को पकड़ बनियापुर पुलिस के हवाले कर दिया।हालांकि ट्रक ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा। अंचलाधिकारी द्वारा मामले की प्राथमिकी बनियापुर थाने में दर्ज कराई गई है।जिसमें ट्रक चालक और मालिक को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में अंचलाधिकारी सह खान निरीक्षक ने बताया है कि औचक निरीक्षण के दौरान पैगम्बरपुर चौक से एक बालू लदे ट्रक को पकड़ा गया। जांच के दौरान जब चालक से कागजात की मांग की गई तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नही कर सका। जिसके बाद जब्ती सूची तैयार कर ट्रक को बनियापुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। अंचलाधिकारी ने बताया जिला पदाधिकारी एवं खनन विभाग के गाइडलाइन पर अवैध बालू ढुलाई करने वाले वाहनों पर प्रशासन की पैनी नजर है। नियमों का उल्लंघन करने वालो को बख्शा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग