राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई बोलरो अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लेने की घटना सामने आई है। दर्ज प्राथमिकी में सिवान जिला ओपी सराय थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी सहदेव सिंह पिता स्व जानकी सिंह ने बताया कि उनकी बोलरो बीआर 29 एफ 5849 शादी समारोह में बारात को लेकर मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव में हदयानंद दुबे के यहा आए थें वही पर बारात के दौरान बोलरो अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही हैं।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग