- पीड़ित ने अज्ञात को आरोपित कर दर्ज कराई प्राथमिकी।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ससुराल जा रहे व्यक्ति की स्प्लेंडर बाइक चोरों ने चुरा लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार का है। पीड़ित सिवान जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली निवासी मुकेश कुमार ठाकुर ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने ससुराल जलालपुर जा रहा था।इस बीच टेढ़ीघाट बाजार पर मिठाई खरीदने के लिये सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर उसपर अपना बैग रखकर बगल के दुकान में चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक और बैग दोनों गायब थे। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक और बैग के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। पीड़ित ने बैग में मोबाइल और कुछ आवश्यक कागजात होने की भी बात बताई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।इधर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी चिंतित दिख रहे है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी