राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला के निर्देश पर रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक वीणा देवी ने गश्ती के दौरान सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से चपरैठी गांव स्थित झाड़ी में छापेमारी कर 25 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान शराब के धंधेबाज चपरैठी गांव निवासी संजय बीन और सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मदारी चक गांव निवासी दो पियक्कड़ों राम किसुन पंडित व अरूण सिंह को गिरफ्तार किया। उधर एकमा पुलिस ने नवतन बाजार गांव में बेवजह हंगामा कर रहे शराबी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ व चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग