राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना कांड संख्या 77/ 22 में फरार चल रहे अभियुक्त को खैरा थाना के ए एसआई सुनील कुमार के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चलें कि अपहरण के कांड में खैरा थाना के तुजारपुर गांव निवासी मैनेजर राय का पुत्र राहुल कुमार अपने ही गांव की एक लड़की के अपहरण के कांड में फरार चल रहा था । गुप्त सूचना के आधार पर खैरा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया । इस बात की जानकारी खैरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग