राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के फरीदपूरा फुटानी बाजार स्थित पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जयंती समारोह में जननायक कर्पूरी ठाकुर की तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। अध्यक्ष श्री यादव ने जयंती समारोह को संबोधित कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सह संविधान बचाओ- देश बचाओ संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने की अपील की गई। मौके पर चन्देश्वर राय, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य हरेन्द्र राय, मासूम अली, दारोगा राम, विजय यादव, म. जबार, भोला खां, संजय यादव, अशोक यादव, धुपन राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग