राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के अंतर्गत गंडामन, बहुआरा तथा मशरक नगर पंचायत में कृषि विभाग तथा इफको द्वारा नैनो यूरिया तथा सागरिका का प्रक्षेत्र प्रदर्शन किया गया। इफको विशेष उर्वरक सहायक शशी कुमार के द्वारा वहाँ उपस्थित सभी किसानों को नैनो यूरिया के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार तथा कृषि समन्वयक मनोज कुमार तिवारी द्वारा किसानों को नैनो यूरिया प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा किसानो ने इससे सहमति जताई इस मौके पर कृषि समन्वयक राम कुमार सिंह,किसान सलाहकार अजीत कुमार इफको इ बाजार के केंद्र प्रभारी अमन कुमार सिंह, नितीश मिश्रा तथा ग्रामीण किसान उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग