राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में हो रहें जाति आधारित जनगणना को लेकर प्रतिनियुक्त प्रयवेक्षक सह प्रधानाध्यापक पर अंतिम तिथि तक अंतिम प्रतिवेदन और कागजात उपलब्ध नहीं करने को लेकर चार्ज अधिकारी सह बीडीओ मशरक मो आसिफ ने मंगलवार को स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण में कहां गया है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहरौली पाण्डेय टोला के प्रधानाध्यापक दीनानाथ साह को पत्र प्राप्ति के साथ ही स्पष्टीकरण और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है। बीडीओ ने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक का वेतन स्थगित किया हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग