राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक के परिसर में मंगलवार को एएनएम की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने किया।इस दौरान प्रभारी डॉ गोपाल ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ परिवार विकास पखवाड़ा़ में महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी को लेकर लोगों को जागरूक करने और इसके सफल आयोजन पर चर्चा किया। वहीं टीकाकरण व संस्थागत प्रसव बढ़ाने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, बीसीएम लव कुश कुमार, बीपीएम कुमुद रंजन समेत अन्य एएनएम मौजूद रहीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग