संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस,धूम-धाम से मनाये जाने को लेकर सरकारी एवं निजी विद्यालयो में तैयारिया जोर- शोर से चल रही है। मंगलवार को प्रायः सभी विद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों सहित सरकारी कार्यालयों में साफ- सफाई सहित रंगाई- पुताई कार्य को अंतिम रूप दिया गया। वही विद्यालयो में छात्रो द्वारा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो का पूर्वाभ्यास भी दोपहर बाद तक किया जाता रहा। छात्रो द्वारा देशभक्ति गीतों की पूर्वाभ्यास और बीर शहीदों के जयकारे से 26 जनवरी से एक दिन पूर्व ही विद्यालय परिसर सहित आस- पास का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इधर बाजार के स्टेसनरी एवं अन्य दुकानों पर भी बिक्री के लिये तिरंगे को आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। वही तिरंगे की शक्ल में टोपी और अन्य सामग्रियों की भी बच्चों के बीच काफी डिमांड देखी जा रही है।
फोटो(तिरंगे से सजी दुकानें)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग