- अंचलाधिकारी ने चालक एवं गाड़ी मालिक के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अवैध चालान पर बालू लदे तीन ट्रैक्टर को अंचलाधिकारी सह खान निरीक्षक स्वामीनाथ राम ने पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ बनियापुर पुलिस के हवाले कर दिया।हालांकि तीनों ट्रैक्टर के चालक मौके से भागने में सफल रहे।अंचलाधिकारी द्वारा मामले की प्राथमिकी बनियापुर थाने में दर्ज कराई गई है।जिसमें ट्रैक्टर चालक और मालिक को आरोपित किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में अंचलाधिकारी सह खान निरीक्षक ने बताया है कि औचक निरीक्षण के दौरान चेतन छपरा चौक से तीन अलग-अलग मॉडल के ट्रैक्टर पर अवैध पीला बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया।जिसकी जब्ती सूची तैयार कर बनियापुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।अंचलाधिकारी ने बताया जिला पदाधिकारी एवं खनन विभाग के गाइडलाइन के आलोक में अवैध बालू ढुलाई करने वाले वाहनों पर प्रशासन की पैनी नजर है।नियमों का उल्लंघन करने वालो को बख्शा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग